गौर के सोमही गांव में लगी आग से सब कुछ जल कर हुआ राख।
- फोटो : राम ललित
बस्ती। शिव नगर तुरकहिया मोहल्ले में मकान के ऊपरी तल में रात करीब सवा दस बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। घनी आबादी होने से लोग डर गए। मौके पर तीन फायर टेंडर मंगाने पड़े। बावजूद इसके दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बिजली गुल हो जाने की वजह से बचाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात करीब सवा 10 बजे गांधीनगर स्थित बीएसए दफ्तर के पीछे तुरकहिया मोहल्ला निवासी तनवीर आलम के घर के लोग रोजा इफ्तार करके फारिग होकर घूमने निकले। घर में मौजूद बच्चों ने ऊपरी तल में शार्ट सर्किट देख बरामदे में लगी एमसीवी से लाइट काट दी। बावजूद धुंआ बढ़ता गया तो परिवार वाले घबरा गए। तीन कमरों में रखा सामान राख हो गया है। कर्मियों का कहना है कि क्षति का आकलन नहीं किया जा सका है।