फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागते बदमाशों की गोली से महिला घायल

Mon, 25 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोली से घायल महिला और पूछताछ करते सीओ पंकज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती।  हर्रैया थाना क्षेत्र के सेमरहिया बिहरा गांव में एक युवक पर हमले की नीयत से आए बाइक सवार बदमाशों को गांव वालों ने घेर लिया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पास से गुजर रही महिला को लग गई। गोली महिला के कंधे पर लगी है। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ पंकज सिंह ने जिला अस्पताल मेें घायल महिला से बातचीत कर घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


 रविवार की दोपहर को चार बाइक पर सवार होकर आठ बदमाश सेमरहिया गांव पहुंचे। गांव के उत्तर तालाब के पास पहुंचकर बदमाशों ने गांव के रामू मौर्या पुत्र परशुराम का घर पूछा। गांव के लोगों ने बताया कि रामू दिल्ली में रहता है। घर पर उसके पिता परशुराम होंगे। बदमाशों ने रामू के पिता परशुराम को तालाब के पास बुलवाया लेकिन गांव के आदमी ने परशुराम को बता दिया और रास्ते से ही भाग जाने को कहा। काफी देर तक बदमाश तालाब के पास रुककर परशुराम का इंतजार करते रहे। उसके बाद बाइक सवार बदमाश रामू मौर्या के घर पर दोपहर एक बजे के करीब जा पहुंचे। उसके चाचा तुलसीराम से बातचीत करने लगे और उनमें से एक ने कहा कि रामू हमेशा उनकी बहन के पास फोन करता है। उसको कई बार समझा चुका हूं। 

कुछ ही देर में बदमाशों और तुलसीराम के बीच में गाली गलौज शुरू हो गई। यह देखकर गांव के काफी लोग जुट गए। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण बदमाशों ने गांव से भागने के लिए तमंचे से पहले तीन बार हवाई फायरिंग की। भागते समय बदमाशों की गोली से पड़ोस की महिला कमला देवी (45) पत्नी इंदल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

 महिला को गोली लगते देख गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया।

एक बदमाश को बाइक सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। जबकि सात भागने में सफल रहे। उधर, गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे एसओ रवींद्र सिंह और सीओ सदर पंकज कुमार सिंह ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि घायल महिला को भर्ती कराया गया है। घटना में प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। घटना में शामिल रहे अन्य बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

दोस्त की बहन के पास करता था फोन
महराजगंज। हर्रैया थाने के सेमरहिया गांव के रामू मौर्या दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता है। उसके कमरे में उसका दोस्त भी रहता है। रामू मौर्या अपने दोस्त की बहन के मोबाइल पर फोन से बातचीत करता था। इसके लिए कई बार उसके दोस्त ने मना किया उसके बाद भी वह नहीं माना, जिसके चलते रविवार को यह घटना हुई।

रात से ही मारने की धमकी दे रहे थे 
रामू मौर्या के परिवारवालों को रात से ही धमकी मिल रही थी। रामू के पिता परशुराम मौर्या के मोबाइल पर तीन बार फोन आया था। उस पर धमकी दी गई थी। बेटे को समझाने की बात कहकर जानमाल की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें