फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मूड़ाडीहा गाव के पास रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंडेरवा। कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित पूर्वांचल डिग्री कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक के बगल 25 वर्षीय विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान अमिता उपाध्याय पत्नी बृजेंद्र उपाध्याय निवासी मूड़ाडीहा थाना मुंडेरवा के रूप में हुई। खबर मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के छपवा निवासी हरिनाथ त्रिपाठी ने 1 मई 2015 को अपनी छोटी बेटी अमिता की शादी मूड़ाडीहा निवासी बृजेंद्र उपाध्याय पुत्र राम अवध से की थी। 7 दिसंबर 2015 को गौने में विदाई   हुई। 18 अप्रैल 2016 को पहली बार मायके गई। वहां से 17 जून को दोबारा ससुराल आई। रविवार को सुबह लगभग 7 बजे रेलवे पटरी के बगल में उसकी लाश मिली। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ रुधौली एसएन सिंह और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है। 

ढूंढने लगा पति
मिता के पिता हरिनाथ तिवारी मुंबई में बीएसएनल में नौकरी करते हैं। इनके सिर्फ दो लड़कियां ही थीं। छोटी बेटी अमिता की शादी निजी कालेज में अध्यापन कर रहे बृजेंद्र से की। उसका कहना है कि सुबह 5 बजे जब उठा तो अमिता विस्तर पर नहीं थी। आवाज लगाने पर भी जब जवाब नहीं मिला तो परिवार वालों से बताकर वह ढूंढने निकल पड़ा। उसके बडे़ भाई भी अमिता को खोजने लगे। गांव के समीप एक व्यक्ति ने बताया कि एक औरत कुछ  देर पहले इधर से रेलवे लाइन की ओर गई है। भागकर बृजेंद्र रेलवे पटरी के पास पहुंचे तो वहां पत्नी का शव देखा। उधर, मौके पर पहुंची अमिता की बड़ी बहन ममता, मां मंजू त्रिपाठी और चाचा आदि ने आरोप लगाया कि बृजेंद्र अकसर अमिता को मारता-पीटता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें