फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 12 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। शुक्रवार की शाम हर्रैया बभनान मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि साइकिल चला रहे उनके पुत्र को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव की रामरती (50) पत्नी रतनलाल अपने बेटे शिवा (15) के साथ गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव से शुक्रवार को साइकिल से आ रही थी।

शिवा साइकिल चला रहे थे और राम रती पीछे बैठी थीं। अभी वह बभनान हर्रैया मार्ग पर बभनान कस्बे से थोड़ा आगे बढ़े थे कि उनकी साइकिल तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। शिवा छिटक कर सड़क के किनारे गिर पड़े।
विज्ञापन


जबकि उनकी मां रामरती ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक वाला ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक के बारे में पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक खाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें