फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 25 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छितिरगांवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है।  ससुराल वालों के मुताबिक रसोई घर की सफाई करते समय कमरे में बने टांड से गिरने से उसकी मौत हुई है। जबकि पूजा के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए  उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोनहा पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस की जांच में मृतका के गले पर गहरे काले रंग निशान भी मिला हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के सास, ससुर, व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया निवासी झंगरू गौतम की 20 वर्षीय बेटी अकेलमती उर्फ पूजा की शादी  वर्ष 2016 मार्च में सोनहा थाने के छितिरगांवा निवासी सुनील कुमार पुत्र बासदेव गौतम के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। झगरू का अरोप है कि इस विवाह से सुनील के पिता बासदेव, मां मुलका देवी एंव जेठ विनोद कुमार खुश नही थें। क्योंकि उन्हें दहेज नहीं मिल सका था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें