फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरुआ में आभूषण, कपड़े और नकदी उठा ले गए चोर

Sat, 06 Apr 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
कटरुआ में आभूषण, कपड़े और नकदी उठा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के कटरूआ दलथम्हन गांव में बृहस्पतिवार रात पीछे की दीवार लांघकर एक घर में घुसे चोर कीमती जेवरात व साढ़े पांच हजार नकदी चुरा ले गए। जाते - जाते चोर जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा गए। सुबह परिवार वालों ने शोर मचाया तो  गांव के लोगों ने पहुंचकर कुंडी खोली और चोरी गए सामानों की तलाश शुरू की। बाद में सीवान में बक्से व कुछ सामान बिखरे पड़े मिले।
विज्ञापन


 कटरूआ दलथम्हन निवासी प्रभावती सिंह का कहना है कि चार अप्रैल की रात में चोर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो तोले की सोने की चेन, एक झुमका, तीन अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो नाक की कील व पाजेब, चार बिछुआ, चांदी के सिक्के व 55 सौ रुपये नकद चुरा ले गए।  नए कपड़े भी चोर लेते गए। जाते-जाते जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा दिया। सुबह नींद खुलने पर दरवाजा बाहर से बंद देख परिवार के लोगों ने    शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर दरवाजे की कुंडी खोली। सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक नगर अनिल कुमार पहुंचे और छानबीन की। सीवान में पड़े तीन बक्से, कुकर व पुराने कपडे़ पुलिस ने बरामद किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें