हरैया थाना की पुलिस और स्वाट टीम ने अंतर्राज्यीय चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस ने बावरिया गिरोह के ‘खिलौना गैंग’ का पर्दाफाश कर उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के बहुचर्चित श्रीकिशुन उर्फ किसाने की इस गैंग ने लखनऊ के मलीहाबाद में शराब की दुकान व फैजाबाद के ज्वेलर्स को बंधक बनाकर डकैती के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर , गाजीपुर, बलिया और बिहार के विभिन्न स्थानों पर नकबजनी/ चोरी कबूल की।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा बनाकर वे साइकिल के पंप, झूमर,गुब्बारे आदि बेचने के बहाने मकान/दुकानों को चिन्हित करते हैं। इनकी राह में कोई रोडा बने तो उसकी हत्या करते नहीं हिचकते। इनके कब्जे से एक लाख रुपये कीमत की चांदी, सोने के जेवरात नगदी के अलावा तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, सेंध लगाने/शटर तोड़ने के लिए रॉड , आदि बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि जिले की तमाम घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घेराबंदी के बाद हर्रेया के महुघाट के पास से सातों को पकड़ा गया। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।