फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस

Sat, 06 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सिहारी गांव में ब्याही महिला को दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की धारा आदि में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया गांव निवासी सोहराब अली पुत्र आशिक अली ने पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी चांदनी को शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। वे दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल वालों ने तीन जनवरी की शाम को चांदनी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस्लाम पुत्र शौकत अली, आबिदा पत्नी शौकत अली, शबनम पत्नी मंशब, मंशब निवासी सिहारी थाना पुरानी बस्ती के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी अतुल कुमार सोनकर की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें