फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से चली गोली से घायल किशोर की मौत

Thu, 03 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के महुआ मिश्र गांव में 23 जनवरी की देर शाम एक युवक की लापरवाही से चली गोली से घायल किशोर की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही किशोर के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


23 जनवरी की देर शाम चोर चोर की अफवाह सुनकर महुआ मिश्र गांव के गुल्लुर पुत्र रामनरायन अपने चाचा छत्तीस गढ़ में तैनात सैनिक प्रेमनरायन की लाइसेंसी रायफल लेकर निकले। घर से बाहर निकलने पर अचानक रायफल से गोली चल गई जो गांव के ही 14 वर्षीय उत्तम पुत्र गयादीन को लग गई।

गोली पेट में घाव करती बाहर निकल गई। उत्तम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। तब से उसका वहीं इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उत्तम के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी दुखी हो गए। उत्तम की मां सुभावती, बड़े भाई दुर्गा प्रसाद, माता प्रसाद, बहन दुर्गावती, सूर्यावती व नीलावती का रो रो कर बुरा हाल था। लगातार उपचार चलने के बाद भी उत्तम को न बचाने का मलाल हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा था।

सैनिक और उसके भतीजे पर दर्ज है केस
रायफल से चली गोली से किशोर उत्तम के घायल होने के मामले सैनिक प्रेमनरायन और उसके भतीजे गुल्लुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओ कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें