फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें राख

Mon, 07 Jan 2019 12:10 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती/साऊघाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित सब्जी मंडी में रविवार को आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने तक आधा दर्जन से अधिक दुकानों के सामान जल गए। नकदी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल गए। व्यापारियों के मुुताबिक 45 लाख से अधिक की क्षति हुई है। प्रशासन क्षति का आंकलन करा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक सब्जी मंडी स्थित एक आलू कंपनी के पीछे आग की लपटें दिखीं। हवा चलने से आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते आसपास की करीब एक दर्जन की दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होते देख सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे जबकि व्यापारी खुद को सुरक्षित कर दुकान से जल्दी जल्दी सामान निकालने लगे। देखते ही देखते हमीदुल्लाह सर्वर एंड कंपनी, साहबान ट्रेडर्स, भारत ओनियन सप्लाई, सर्वर एंड कंपनी, अब्दुल सप्लायर एंड कंपनी, सतीश, गुलाम जिलानी एंड ब्रदर्स, फिजा सब्जी कंपनी, भारत सब्जी कंपनी सहित कुछ और दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। दूसरे प्रांत व अन्य जिलों से यहां आकर काम करने वाले गोविंद, भोलेनाथ, रामकेश, बरसाती, कमरुद्दीन, राम सिंह सहित अनेक पल्लेदारों तथा हनुमान प्रसाद चाय वाले का नकदी, बर्तन चूल्हा, बिस्तर आदि जल कर राख हो गए। स्थिति बेकाबू होते देख पीएसी के जवान भी बुला लिए गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बढ़ते देख पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने संत कबीरनगर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाईं। जिसके बाद मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, कोतवाल एमपी चतुर्वेदी, तहसीलदार, एसडीएम, एसओ वाल्टरगंज यशवंत सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मुंडेरवा सहित कई थानों की  फोर्स पहुंची। हाईवे स्थित मंडी परिषद में रविवार को दोपहर मंे लगी आग से हुई क्षति के आंकलन के लिए डीएम के निर्देश पर टीम बनाई गई है। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में टीम जांच करेगी। पांच सदस्यीय टीम मंे एसडीएम के अलावा तहसीलदार पवन जायसवाल, नायब तहसीलदार अमरचंद वर्मा, कानूनगो रामजियावन, लेखपाल अशोक तिवारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें