फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल, गंभीर

Mon, 07 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर कार से भिड़ी बाइक
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर रामरेखा पुल के पास कार की चपेट में आने से से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। छावनी क्षेत्र के पठखौली के 17 वर्षीय किशन तथा इसी गांव के राजेंद्र पासवान का भांजा प्रकाश (18)  निवासी सतघरवा ( टिकरी ) जिला गोंडा एक ही बाइक से अमोढ़ा बाजार से छावनी की तरफ जा रहे थे। दोनों रामजानकी मार्ग स्थित रामरेखा पुल के पास पहुंचे थे कि अमोढ़ा जा रहे पीएनबी शाखा प्रबंधक की कार से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी ने पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायलों के परिवार वालों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें