फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-मालवाहक भिड़े, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 
विज्ञापन

हर्रैया थाने के बिजरा गांव के निकट हाइवे पर ट्रक और मालवाहक की भिड़ंत हो गई। दुुर्घटना में माल वाहक वाहन के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मेहनत के बाद शव को निकलवाया। चालक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।

लखनऊ के माल थाने के उतेराहटा गांव के सर्वेश कुमार अपने भतीजे प्रेमचंद्र के साथ लीची लादकर लखनऊ से मुजफ्फरपुर बिहार गए थे। मंगलवार की सुबहर माल वाहक से वह लखनऊ वापस जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे जैसे ही गाड़ी हर्रेया थाने के बिजरा गांव के निकट पहुंची तभी मालवाहक के आगे चल रहे ट्रक ने ढाबे पर गाड़ी रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। जब तक मालवाहक का चालक कुछ समझ पाता तब तक उसकी गाड़ी ट्रक में जा घुसी। मालवाहक की रफ्तार तेज थी। ट्रक से टक्कर होते ही उसके अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में खलासी 22 वर्षीय प्रेमचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 30 वर्षीय चालक सर्वेश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दिया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत      
विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के फूलडीह गांव के सामने हाइवे पर सड़क पार करते समय 45 वर्षीय महिला रामरती पत्नी रामनवल मौर्य अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गईं। घायल को आसपास के लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फैजाबाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।      
खून से रंगा हाइवे, सप्ताह में गई चार की जान      
महराजगंज। रफ्तार और चालकों की लापरवाही से हाइवे खून से रंग गया। सप्ताह भर में चार की जान गई तो कई घायल हुए। बावजूद इसके जिम्मेदारों की नींद अब तक नहीं टूटी है। सड़क सुरक्षा के उपाय अब तक नाकाफी बने हुए हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर अब तक जिम्मेदार एक कदम भी नहीं बढ़ा सके हैं।      
विज्ञापन

हाइवे पर बिजरा, झलियहवा और रजौली गांव के निकट एक के बाद एक दुर्घटनाओं से लोगों की रूह कांप रही है। हर्रैया थाने के झलियहवा गांव के पास 23 मई को सीवान से दिल्ली जा रहे कार सवार रंजन दुबे और इनके बहनोई गोपी तिवारी के सामने अचानक बाइक आ गई उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में रंजन और गोपी की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी घटना 24 मई को रजौली गांव के निकट ट्रक और मालवाहक की टक्कर में बिहार के थाना बांग्लापुर बौराराज के मौना गांव के नागेंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इसी प्रकार मंगलवार को बिजरा गांव के पास हादसे में लखनऊ के प्रेमचंद्र को जान गंवानी पड़ी जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें