फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं जाने पर पत्नी को घोंपा चाकू

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पत्नी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर बाजार। 
विज्ञापन

ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं होने पर गुस्साए पति ने मायके में ही गर्भवती पत्नी को चाकू घोंप दिया। घर के लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

वारदात नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा गांव में बुधवार भोर को हुई। दुबखरा निवासी सौवाल की बेटी राबिया की शादी 11 अक्टूबर 2014 को संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बूधाकला निवासी निजामुद्दीन पुत्र मुशीदार के साथ हुई थी। किन्हीं कारणों से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसकी वजह से राबिया अधिकतर मायके में रहने लगी। दोनों से तीन साल का एक बेटा अहमद रजा है। साथ ही राबिया सात महीने की गर्भवती है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे पति निजामुद्दीन मुंबई से सीधे अपनी ससुराल दुबखरा पहुंचा। निजामुद्दीन ने मंगलवार की सुबह पत्नी और बेटे को साथ घर जाने की बात कही। ससुराल वाले घर के किसी जिम्मेदार के आने पर ही बेटी को ससुराल भेजने की जिद करने लगे। मंगलवार को निजामुद्दीन अपने घर बूधाकला चला गया। लेकिन उसी दिन फिर दोपहर बाद पहुंचा और जबरन बेटे को साथ ले जाना चाहा। जबकि पत्नी ने इसका विरोध कर दिया। जिद नहीं चलने पर निजामुद्दीन वापस चला गया। मंगलवार की रात तीसरी बार वह पत्नी और बच्चे को ले जाने के लिए पहुंचा। जिद पर अड़े निजामुद्दीन ने तैश में आकर गर्भवती पत्नी के पेट में चाकू मार दिया। अप्रत्याशित हमले से बुरी तरह घायल राबिया शोर मचाते हुए बाहर भागी। इसके बाद कुछ ही दूरी पर सो रहे परिवार के लोग भी जाग गए। लेकिन तब तक हमला कर उसका पति निजामुद्दीन भाग गया। राबिया की हालत देखकर परिवार वालों ने तत्काल डॉयल 100 पुलिस बुला ली। इसके बाद घायल अवस्था में राबिया को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देखकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। पिता की तहरीर पर बुधवार को नगर पुलिस ने दामाद निजामुद्दीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल, आरोपी दामाद का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें