फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा अड़ाकर ले गए बक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औंग (फतेहपुर)। किशोरी को तमंचा सटाकर मंगलवार रात बदमाश अटैची, बक्सा उठा ले गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर फायरिंग की। पुलिस मौके पर छानबीन को पहुंची।

थाना क्षेत्र के रासूपुर गांव निवासी रामकिशोर यादव दरवाजे पर सो रहे थे। उनका बेटा सुनील अपनी पत्नी शांती के साथ कमरे में सोये थे। सुनील की 12 साल की बेटी शिवानी आंगन में लेटी थी। छत के रास्ते आंगन में रात को बदमाश पहुंचे। आहट से शिवानी की नींद खुल गई। उसके सीने पर एक बदमाश ने तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। दहशत में शिवानी खामोश हो गई।

करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश कमरे में जा घुसे। दो अटैची और दो बक्से लेकर घर के बाहर आ गए। बदमाशों के जाने पर शिवानी ने शोर मचाया। शोर सुनकर सुनील घर के बाहर आए। पड़ोसियों को जगाकर खेत की तरफ जाने वाले रास्ते में बदमाशों का पीछा किया। तभी बदमाशों ने फायरिंग की। घटना की सूचना पर यूपी 100 नंबर पहुंची। पूरे गांव में फायरिंग से हड़कंप मच गया। ग्रामीण सुबह होने पर खेतों की तरफ पहुंचे। नाले के पास खेत में अटैची, बक्से खुले पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि उसने तीन दिन पहले दो भैंस एक लाख की बेची थी। उसी रकम से नई भैंस खरीदकर लाना था। नकदी अटैची में रखी थी। अटैची का लाक तोड़कर एक लाख की रकम उठा ले गए हैं। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें