फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 11 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या के बाद घर के बाहर जमा लोग।
विज्ञापन
सोनहा(बस्ती)। थानाक्षेत्र के कोठिला गांव निवासी होमगार्ड मदन गोपाल की 30 वर्षीय पत्नी सुमन की मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका देवर गगन कहीं से घूमते हुए घर पहुंचा तो छत की कुंडी से शव लटकते देखकर डर गया और शोर मचाने लगा। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो दृष्य देखकर दंग रह गए। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और शव को उतराकर कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


गौर थानाक्षेत्र के शिवा गांव निवासी सहदेव ने अपनी बेटी सुमन की शादी सोनहा थानाक्षेत्र के कोठिला के मदनगोपाल के साथ करीब चार साल पहले किया। पिता का कहना है कि उनका दामाद व अन्य ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार फोन से इस बात की जानकारी दी। इस बार भी उसने पिता से आपबीती कहते हुए अपने साथ ले जाने को कहा तो उसने बुधवार का दिन तय किया। मगर एक दिन पहले ही यह घटना हो गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली एसएन सिंह ने बताया कि पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें