फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसपुर में पट्टीदारों के बीच चलीं लाठियां

Tue, 01 Nov 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
गौसपुर में पट्टीदारों के बीच चलीं लाठियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गौसपुर के पांडेय पुरवा में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो  पट्टीदारों में जम कर ईट पत्थर व लाठियां चलीं। दोनों पक्ष के 7  लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फौरन चिकित्सा के लिए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा। जिनमें तीन की हालत नाजुक  देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



पान्डेय पुरवा निवासी राममिलन पान्डेय अपने घर के पास रास्ते की सफाई कर  रहे थे । जिसका पट्टीदार कृष्ण विजय कांत ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच  कहा   सुनी हो गई। इसी दौरानद कहीं से एक ईट का टुकड़ा आया जो राम मिलन के सिर  पर गिरा । इसके बाद दोनों पक्षों मारपीट होने लगी। एक पक्ष से राम मिलन व उनके दो लड़के घायल हो गये तो दूसरे पक्ष से  कृष्ण विजय कान्त, उनकी पत्नी इंद्रावती ,बेटा विनय और बेटी प्रतिभा घायल हो गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें