फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बता महिला के जेवरात उड़ाए

Wed, 09 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बस्ती। खुद को पुलिस बता कर उचक्के ने 75 वर्षीय महिला को लूट लिया और उसके शरीर के सारे जेवर उतरवा लिए। घर पहुंचने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर उचक्के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत पुनीत कुमार पांडेय निवासी मूड़घाट, कटरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता अन्नपूर्णा पांडेय बाजार में खरीदारी करने को गईं थीं। बुधवार दोपहर में गांधी नगर पुलिस चौकी के बगल में एक व्यक्ति उनकी मां के पास आया। खुद को पुलिस वाला बताया और उनसे बोला कि जमाना बहुत खराब है। आप दिन में जेवर पहनकर घूम रही हैं। कोई छीन लेगा। 

उसने कहा कि आप जेवर को उतारकर रख लीजिए। ठग ने अपने पास से रुमाल थी दी। अन्नपूर्णा पांडेय उस उचक्के के बहकावे में आ गईं और शरीर से जेवर को उतार कर रुमाल में रख लिया। इसी बीच महिला की मदद के बहाने उचक्के ने पोटली की अदला-बदली कर दी। 
विज्ञापन

इसके बाद अन्नपूर्णा पांडेय घर पहुंचीं और पूरी बात घर वालों को बर्ताईं तो परिवारवालों को शक हुआ। घरवाले पोटली के जेवर लेकर सोनार के यहां पहुंचे। सोनार ने जांच कर बताया कि जेवर नकली हैं। 

सोनार की बात सुनकर अन्नपूर्णा पांडेय के घरवालों के पांव तले की जमीन खिसक गई। आनन फानन में लोग कोतवाली पहुंचे। मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय तहरीर लेकर टरका दिया। पीड़ित महिला के बेटे पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर उचक्के ले गए हैं। पुलिस से जब कहा गया कि चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करें तो बताया खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें