सदर तहसील मे बने लाकप मे बंद कैदी को शाराब देने के जुर्म मे पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अदालत में पेशी पर लाए गए बंदी को शराब की बोतल देने पहुंचा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पेशी कराने गए पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक से पूछताछ चल रही थी।
हुआ यूं कि बुधवार को एक बंदी को जेल से अदालत में पेशी पर ले जाया गया। दोपहर में लंच टाइम में बंदी को कोर्ट हवालात में डाल दिया गया। चूंकि पुराना हवालात तोड़कर नया बनाया जा रहा है, इसलिए बंदियों को राजस्व बंदियों के हवालात में रखा जा रहा है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे क्रीम कलर की शर्ट पहने एक युवक अचानक हवालात में जा घुसा। जैसे ही उसने अंग्रेजी शराब की हाफ बोतल थमाने लगा, पीछे से सिपाहियों ने देख लिया। जब उसे लगा कि पकड़ लिया जाएगा तो भागने लगा। उसे पकड़ने के चक्कर में एक सिपाही फिसलकर गिर गया। हालांकि बाद में आरोपी को पकड़ा गया। वहीं कोतवाली पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।