फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को उठा ले गए बोलरो सवार युवक

Wed, 26 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर के एक गांव में मायके आई विवाहिता को मंगलवार देर रात बोलेरो सवार कुछ युवक उठा ले गए। युवती की मां ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में प्रेम प्रसंग की दिशा में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


धानेपुर के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में की है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी अपने भतीजे के बर्थडे पर मायके आई थी। महिला का कहना है कि मंगलवार रात एक बजे घर के सभी लोग सो रहे थे।

तभी उसकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली। उसी वक्त अचानक एक बोलेरो उसके घर के पास आकर रुकी और उसमें सवार युवक जबरन उसकी बेटी को बोलेरो में उठा ले गए। युवती की मां ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि युवती की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई है, जिसमें उसके मोबाइल से रात को एक बजे तक एक ही नंबर पर बात की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें