फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर बढ़या गांव के सामने स्कूली बच्चों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  ऑटो का पिछला पहिया अचानक बाहर निकल गया। गनीमत यह रही की दुर्घटना में ऑटो में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। आटो चालक ने तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सल्टौआ ब्लॉक के पचमोहनी बरगदवा में स्थित सेंट्रल एजूकेशन एकेडमी के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे। आटो पर 25 बच्चे सवार थ। इसी बीच जैसे ही आटो बढ़या गांव के निकट पहुंचा अचानक उसका पहिया निकल गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार बच्चे सहम कर रोने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें