फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी अदालतों में काम नहीं 

Fri, 24 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यायालय गेट पर अधिवक्तओं ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ कोतवाल की अभद्रता से नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी अदालती कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद डीएम की सकारात्मक पहल के बाद सिविल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार से न्यायिक कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कार्य बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न अदालतों में मुकदमों में गवाही, बहस नहीं हो सकी। वादकारियों को मुकदमों में अगली तारीख लेकर वापस जाना पड़ा। दोपहर बाद डीएम नरेंद्र सिंह पटेल की ओर से एसपी को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को मिली।

पत्र में प्रकरण की आंतरिक जांच करते हुए यथोचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। वादकारियों के हित और प्राप्त पत्र के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को न्यायिक कार्य  करने का निर्णय कार्यकारिणी ने लिया। इसके पहले  सुबह नौ बजे दीवानी न्यायालय के मध्य गेट के सामने काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन की निंदा की। इस मौके पर सिविल बार के महामंत्री दयाशंकर दुबे, जनपद बार के  महामंत्री रविशरण सिंह, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, मारूत कुमार शुक्ल, दीपक वर्मा, राम शंकर तिवारी, शैलजा कुमार, प्रशांत भारती, पावेंद्र नाथ पुरी, शरद कुमार चतुर्वेदी, सिद्धार्थ गौतम, अरविंद चौधरी, विजय तिवारी, एसएन दुबे, वीरेंद्र द्विवेदी, अविनाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें