फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बना रैंप चौथे दिन ही टूटा

Mon, 18 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को फिर शुरू हुआ क्रासिंग का निर्माण कार्य - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका की ओर से आवास विकास कालोनी में मुख्य सड़क के दोनो ओर स्थित नालों को आपस में जोड़ने के लिए बनवाई गई गुणवत्ता विहीन क्रासिंग चौथे दिन ही टूट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुुआ। हालांकि सोमवार की सुबह जैसे ही पालिका प्रशासन को इसकी जानकारी हुई आनन फानन इस पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


इन दिनों आवास विकास कालोनी में नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के दूसरी तरफ नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आवास विकास कालोनी के मुख्य मार्ग पर दूरदर्शन प्रक्षेपण केंद्र से पहले सड़क के दोनों ओर के नालों को आपस में जोड़ने के लिए शुक्रवार को क्रासिंग का निर्माण कराया गया था। स्लैब ढालने के चौथे दिन सोमवार की भोर में यह अचानक टूट गया। कालोनी के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानक का ख्याल नहीं रखा गया था। क्रासिंग के टूटने की खबर मिलते ही नगर पालिका प्रशासन ने आनन फानन इसे फिर से बनवाना शुरू किया। इस दौरान मुख्य सड़क पर कुछ दूर तक आवागमन रोक दिया गया है।

नगर पालिका के जेई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्रासिंग निर्माण के बाद इस पर कुछ दिनो तक कोई वाहन जाने से रोकने के लिए ईंट आदि लगाए गए थे। इसके बाद भी कोई ट्रक इस क्रासिंग से गुजरा, जिससे क्रासिंग टूट गई। ऐसे में क्रासिंग फिर से बनवाई जा रही है। क्रासिंग मानक के अनुरूप न बनने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें