क्षेत्र के गांव सिमरा वीरान निवासी मंगल सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि वह तीन साल से गांव बढ़ईपुर के एक व्यक्ति की करीब 13 एकड़ जमीन बटाई पर जोतता है। खेत स्वामी उसे गेहूं नहीं काटने दे रहा है। इस मामले में उसने कई बार खुटार थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस की साठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नही हुई, एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई फिर भी कार्रवाई नहीं की गई।
आरोप है की खेत स्वामी ने पुलिस से साठगांठ कर रविवार रात गेहूं की दस एकड़ फसल कटवा दी, सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो खेत स्वामी के साथ मौजूद करीब एक दर्जन लोगों ने उसे लाठी डंडे लेकर दौड़ा लिया और दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दिन भर थाने के चक्कर लगाता रहा पुलिस ने उसे जांच कराने की बात कहकर टरका दिया।