फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से रोपाई कर रहे तीन झुलसे

Sun, 03 Jul 2016 10:37 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
माौसम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के परसौनी कला में रविवार को बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को गांव के लोग रविन्द्र नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के परसौनी कला निवासी 40 वर्षीय शहादत अंसारी, 60 वर्षीय दुखी, 50 वर्षीय सागर रविवार को गांव के बाहर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान अपराह्न तीन बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों लोग खेत के पास स्थित एक पेड़ के नीचे चले गए। इस दौरान ये लोग आपस में पास में ही स्थित एक पेड़ पर पिछले साल बिजली गिरने की बात कर रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ बिजली उसी पेड़ पर गिर गई, जिसके नीचे ये लोग खड़े थे। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेत में काम कर रहे गांव के लोग बिजली गिरने से झुलसे तीन लोगों को रविन्द्र नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां शहादत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। दो अन्य का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें