फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में महिला की लाश मिली

Sat, 13 Aug 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के मुइलिया पूर्वे में स्थित काली मंदिर के सामने महिला की जली अवस्था में लाश मिली।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जगदीशपुर गांव के पश्चिम काली माता के मंदिर पर रहस्यमय ढंग से झुलसी महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंदिर में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोग एकत्रित हो गए। महिला की पहचान गांव के ही मुइली पुरवे के राम बरन की पत्नी श्यामराजी के रूप में हुई। इसे लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि परिवार के लोग विरोधियों पर हत्या का इल्जाम लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छ: बजे गांव की महिला ने काली माता मंदिर में एक महिला की लाश देखी। वहां से कुछ दूरी पर पुलिस को एक प्लाटिक का गैलेन मिला, जिसमें से मिट्टी तेल की बू आ रही थी। थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने बताया कि लाश बरामदे में मूर्ति के समीप कोने में थी। घटनास्थल पर किसी प्रकार के संघर्ष के निशान अथवा दूसरी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। महिला कैसे झुलसी, और वह काली स्थान तक कैसे पहुंची, इसका ब्योरा पीएम होने व जांच के बाद ही पता चलेगा। मृतका के परिवार में पति के अलावा पांच संतान भी हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें