गोरखपुर से लेकर गोंडा तक के छुट्टा और चोरी करके पशुओं की तस्करी करने वाला मिराज कसाई को उस समय धर दबोचा, जब वह क्षेत्र के बरसांव गांव में पिकप पर पशुओं को लाद रहा था। अचानक पुलिस देख उसने फायर झोक दिया। इसी बीच दुबौलिया पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के साफियाबाद का रहने वाला मिराज कसाई के रूप में हुई।
पिछले कुछ दिनों से पुलिस को छुट्टा पशुओं के लापता होने की शिकायतें मिल रही थीं। छानबीन करने पर पता चला कि एक गिरोह सक्रिय है, जो छुट्टा पशुओं को चोरी से ले जाकर बेच रहा है। थानाध्यक्ष दुबौलिया जयदीप दूबे ने बताया कि सोमवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे, इसी बीच बरसांव में पिकप पर पशु लादते दिखा। इसी बीच चालक निकला।
वहीं पुलिस को देखकर मिराज ने फायर कर दिया। बाद में पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। उसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अलावा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सेवन सीएलए सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।