फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आग बुझाते वृद्ध की झुलसने से मौत

Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने गए उदयराज (65) गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। 
विज्ञापन


रोज की तरह उदयराज सुबह ही घास काटने गए। खेत में रखे पुआल में जाने कैसे आग लग गई। उसकी पलट से बगल के खेत में खड़ी उसकी गन्ने की फसल जलने लगी। अपने सामने पसीने की कमाई राख होते उदयराज नहीं देख पाए और अकेले आग बुझाने लगे। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में जुटे बुजुर्ग का ध्यान इस ओर गया ही नहीं कि वह खुद चारों ओर आग से घिर चुके हैं। जब इसका एहसास हुआ तो देर हो चुकी थी।

बचने की गुंजाइश तलाश करने में वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर गए। सिवान में काफ़ी देर तक पड़े रहने की वजह से जान बचाने की कोशिश भी कोई नहीं कर पाया। अंतत: कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घर वालों को जानकारी हुई तो शव घर लाकर पुलिस को खबर दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उदयराज के पुत्र राम प्रसाद से प्रार्थनापत्र लेकर इत्तफाकिया मौत की रिपोर्ट दर्ज की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें