फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे युवक की पीजीआई में मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुदरहा। छत से गिरकर घायल कलवारी थानाक्षेत्र के कोरमा गांव के निवासी 45 वर्षीय रमेश की एसपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था,जहां से वह छत से गिरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


रमेश सोमवार को नगर थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम में ब्याही अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में जाने कैसे वह छत से नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आ गई थी। आनन-फानन वहां के लोग पहले जिला चिकित्सालय बस्ती ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी राहत नहीं मिली तो घर वाले एसजीपीजीआई लखनऊ ले गए, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। 

सबसे मिलनसार थे रमेश
अनुसूचित जाति के रमेश की गिनती गांव के मिलनसार व्यक्तियों में होती थी। तीन भाई और एक बहन में सबसे  बड़े रमेश की गांव के सभी लोग कद्र करते थे। उनकी दो बेटी पम्मी (18) प्रतिभा (16) के अलावा तीन बेटे गौतम (14), सुधीर (12) और सुशील (10) (सभी अविवाहित) पिता के साए से महरूम हो गए। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें