फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आॅफिस पर आत्मदाह की कोशिश

Thu, 23 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली एसपी आफिस में आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को रोकती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की मांग को लेकर परिजनों सहित पहुंची महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं के हाथ से तेल से भरी कैन छीन ली। सभी को एसपी के आदेश पर तत्काल हिरासत में ले लिया गया । एसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

कोतवाली कैराना के गांव तितरवाड़ा निवासी अलीनवाज के पुत्र इस्लाम, इकराम तथा सजीला का विवाद अलीनवाज के दूसरे भाई के परिजनों से चल रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर मोशीना, साजिया जरीन सहित पांच महिलाएं तथा इस्लाम व इकराम एसपी आफिस पर पहुंचे और महिलाओं ने केरोसिन की कैन से तेल अपने ऊपर डालना शुरू कर दिया। एसपी कार्यालय पर यह दृश्य देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। 

मामला समझते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के हाथ से बमुश्किल तेल से भरी कैन छीन ली। शोर-शराबा सुनकर एसपी भी बाहर आ गए और उन्होंने तत्काल सभी लोगों व महिलाओं को थाने में भिजवाया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें