फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की हादसे में मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गुरुवार को इंटर की परीक्षा देने जा रही दुबौलिया थाने के संसारपुर की इंटर की छात्रा 22 वर्षीय संजना की ओपेक कैली अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संजना पत्नी अजय निवासी संसारपुर थाना दुबौलिया अपनी बहन के देवर दिलीप के साथ बाइक से वीपी राघव इंटर कॉलेज खोरिया में इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। अभी वह ओपेक कैली अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़ी।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि देवर दिलीप घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पहले किसी टेंपो से टकराई। बाद में ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


इधर, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया लाला निवासी रमेश शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रमेश बीती रात किसी काम से बस्ती गए हुए थे। वापस लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ऊवांजाट गांव के पास एक पुल से टकरा गई।

इससे वह घायल हो गए। किसी ने परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह चौबाह विद्युत फीडर पर संविदा पर सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें