बस्ती। मरीज के साथ आए पूर्व विधायक के पुत्र ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर
की पिटाई कर दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि पूर्व
विधायक पुत्र ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। कोतवाल ने बताया कि पूर्व
विधायक पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
जिला
अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में डॉक्टर दीपक शुक्ला मरीज देख रहे थे। इस
दौरान पहुंचे पूर्व विधायक के पुत्र और उसके साथियों ने डॉक्टर शुक्ला के
साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अस्पताल में बखेड़ा खड़ा हो गया। सूचना मिलने
पर अस्पताल चौकी पुलिस पहुंची। उसने किसी तरह से बीच-बचाव किया।
इस
दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया। डॉ. दीपक शुक्ला का कहना है कि शाम के
छह बजे के करीब जब वह इमरजेंसी ओपीडी में मरीज देख रहे थे। तभी कप्तानगंज
विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक का पुत्र उनके पास आया। बदसलूकी से बात
करने लगा। मना करने पर उनको मारा पीटा, जिससे उनको चोटें आईं साथ ही उनका
कपड़ा भी फट गया। शोर मचाने पर जब तक अन्य चिकित्सा कर्मी आते वह भाग
निकला।
डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से
की है। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र और
आरोपी नागेश प्रताप सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा
रहा है। वहीं प्रमुख अधीक्षक डॉ आरकेश ने बताया कि मामले की जानकारी है।
सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई
की मांग की जा रही है।