एंटी सबोटाज टीम ने जांची स्टेशन की सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। दशहरा पर्व पर घटनाओं की आशंका के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की जीआरपी, आरपीएफ व लोकल इंटेलीजेंस यूनिट ने बम निरोधक दस्ता के साथ जांच की। करीब दो घंटे तक जांच के दौरान ने टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा यात्रियों से पूछताछ के अलावा सामानों की तलाशी भी की।
आरपीएफ के पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम प्रधान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ लखनऊ अमित मिश्र, एसपी जीआरपी पुष्पांजलि के अलावा एसपी दिलीप कुमार के निर्देश पर आरपीएफ, जीआरपी, एलआईयू की बम निरोधक टीम ने संयुक्त रूप से दो घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने प्लेटफार्म, बुकिंग कक्ष, प्रतीक्षालय, पार्किंग में मेटल डिटेक्टर और आधुनिक यंत्रों से जांच की। यात्रियों के सामानों की भी तलाशी ली। मगर जांच में कहीं कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला। जांच में जीआरपी प्रभारी राणा राजेश सिंह, एलआईयू निरीक्षक आलोक सिंह, आरपीएफ इंसेक्टर नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।