फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइरेसी डिफेंस टीम का छापा, कीटनाशी बरामद

Thu, 11 Jan 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकली कीट नाशक बनाने वालों को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी थाना क्षेत्र के करुआ बाबा चौराहा स्थित एक दुकान से कंपनी की पाइरेसी डिफेंस टीम ने भारी मात्रा में नकली कीटनाशी, खाली शीशियां व रैपर बरामद किया है। टीम ने दुकान मालिक मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया। टीम लीडर जीतू शर्मा की तहरीर पर कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


 जीतू शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी थी कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की एक दुकान पर डाक्टर एग्रो साइंस लिमिटेड की नकली कीटनाशी बेची जाती है। इसकी आपूर्ति शहर के विभिन्न दुकानों पर की जा रही है। इससे जहां राजस्व को चूना लग रहा है वहीं कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।

सूचना के बाद टीम बृहस्पतिवार की शाम बस्ती पहुंची और थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती अनिल दुबे को साथ लेकर उक्त दुकान पर जा पहुंची। यहां दुकान में रखा कीट नाशी त्रिराकुलान, ट्रेसर सहित तमाम दवाएं पाई गईं। दुकान में इन कीटनाशी के पांच सौ खाली शीशियां व 7360 रैपर बरामद हुए। मौके पर दुकान स्वामी मोहम्मद शमी को भी टीम ने धर दबोचा। 
विज्ञापन


जीतू शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। यहां भारी मात्रा में नकली त्रिराकुलान व ट्रेसर नामक कीटनाशी व इसे तैयार करने के लिए रखी गई खाली शीशी बरामद की गई है। संबंधित को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ कापी राइट एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें