फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
एक शादी समारोह में मोटर साइकिल से अपने ननिहाल जा रहे गायघाट के युवक की राम जानकी मार्ग पर छरदही के पास बुधवार को दिन में एक बजे जीप की चपेट में आने से मौत हो गई। वही बाइक पर साथ जा रहे मृतक की पत्नी व बेटे को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया । 
विज्ञापन


कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पैंतीस वर्षीय सुरेश अपनी पत्नी संध्या व तीन माह के बेटे रोहित के साथ मोटर साइकिल से अपने ननिहाल संतकबीर नगर के गोविन्दगंज बाजार जा रहे थे। घर से महज दो किलोमीटर पहुंचे था कि अचानक कुदरहा के तरफ से आ रही जीप ने सामने से टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पटरी पर लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी।  टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश का सिर बिजली की पोल से टकराकर फट गया और उन्होंने मौके पर  ही दम तोड़ दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। संध्या व उनके बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जीप चालक घटना के जीप सहित फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें