फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की जमीन के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 24 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गौर क्षेत्र मंे नए थाना भवन का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौर।  थाने का नया भवन बनाने के लिए प्रस्तावित भूखंड की निशानदेही करने पहुंची हर्रैैया तहसील के राजस्वकर्मियों को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।  पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश सिंह और प्रधान सुदामा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने  पुलिस प्रशासन के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि फर्जी कार्यवाही रजिस्टर तैयार कर भूमिधरी नंबर को जीएस बताकर जबरन थाना का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को राजस्व टीम ने पैमाइश करके 1.832 हेक्टेयर भूमि थाना भवन बनाने के लिए पुलिस को सौंप दिया। लेकिन  पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश सिंह, रामतौल, पूर्व प्रधान गणेश सिंह व वर्तमान  प्रधान ने ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि  वह भूमि गांव के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र गणेश सिंह, प्राणपति पत्नी  ब्रह्मादीन, सुंदर, नरायन, शंकर पुत्र लक्ष्मण, रामतौल पुत्र भोले, राजन  पुत्र गणेश, सुखी पुत्र ओरी, सफी पुत्र ईदू, रामहित पुत्र पंचम, संतराम  पुत्र दुखी, प्रहलाद पुत्र पल्टन सहित कई लोगों का भूमिधरी नंबर है। उस  भूमि को जबरन पुलिस अपने कब्जे में कर रही है। आरोप लगाया कि कार्यवाही  रजिस्टर पर प्रधान व सदस्यगण के हस्ताक्षर फर्जी हैं। गांव के लोग न्यायालय  का दरवाजा खटखटाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें