फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा

Mon, 23 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू की हुंकार, अब आश्वासन नहीं निदान चाहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान, फसल क्षतिपूर्ति के चेक का वितरण में मनमानी, कृषि और उद्यान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किसान सभा 25 मई को डीएम से मिल समस्याओं के निराकरण की मांग करेगी। समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में किसान सभा आंदोलन के जरिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।
विज्ञापन


रंजीत चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में किसान सभा के सह संयोजक रामगढ़ी चौधरी ने कहा कि जिले की चीनी मिलों पर गन्ना किसानो का अभी भी एक अरब सड़सठ करोड़ बकाया है। किसान राज्य सरकार और जिला प्रशासन की अक्षमता का परिणाम भुगत रहा है। विजय चौधरी ने जिले में फसल क्षतिपूर्ति चेक वितरण में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाए। प्रत्येक पीड़ित किसान को फसल क्षतिपूर्ति व सूखा राहत का चेक वितरित किया जाए। देव नरायन यादव और राकेश चौधरी ने कहा कि कृषि विभाग में अनुदानित बीज के सैंपल में धांधली की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता धर्मराज चौधरी ने की। बैठक के अंत में वीरेंद्र प्रताप मिश्र, केके त्रिपाठी, शेषमणि ने 25 मई को डीएम से मिलने के बाद समस्याओं के हल न होने की स्थिति में जून में आंदोलन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस मौके पर संतराम, शिव कुमार, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें