फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय सरयू में डूबे युवक की मौत

Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में किशोर डूबने के बाद विलाप करते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव के 22 वर्षीय युवक की अयोध्या के सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। रविवार को साढ़े दस बजे लाश मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नेताजी सुभाषचंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल शिवपुर के शिक्षक लोकेंद्र प्रताप सिंह का बेटा कौशलेंद्र प्रताप सिंह इलाहाबाद में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। शनिवार को बीपीएड की परीक्षा देने के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज जा रहा था। दोस्तों के साथ वह अयोध्या के नए घाट पर स्नान करने चला गया। जहां स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के शोर मचाने पर लोग दौड़े तब तक डूब गया था।

गोताखोरों के खोजने के बाद भी कौशलेंद्र का कुछ पता नहीं चला। इकलौते बेटे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया लोग अयोध्या पहुुंच गए। रविवार को साढे़ दस बजे कौशलेंद्र की लाश नए घाट के पास मिली। अयोध्या पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद सरयू तट पर ही लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें