फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा

Sun, 25 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृतक हरिओम। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा पड़ाव के निकट रविवार सुबह दस बजे के करीब तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक गोंडा जिले के रतनपुरा निवासी रिंकू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनहा थाने क्षेत्र के धौरहरा के रहने वाले 28 वर्षीय हरिओम तिवारी रविवार सुबह असनहरा पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वापस घर की ओर जा रहे थे। मैनिहवा पड़ाव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक असनहरा पुलिस चौकी पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। डीसीएम की चपेट में आने से हरिओम के सिर में गंभीर चोट लगी और एक हाथ व पैर कट गया।  हादसे के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते हरिओम की मौत हो चुकी थी। 

बताया जा रहा कि हरिओम बैंकों में लगे एटीएम में आने वाली तकनीकी खराबी ठीक कराने का काम करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनहा पुलिस ने वाहन चालक रिंकू पुत्र ईश्वरदीन रतनपुरा थाना खोडारें , गोंडा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें