फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चीफ फार्मासिस्ट की जान गई

Fri, 10 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मूड़घाट चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अशर्फी लाल वर्मा की मौत की जांच करते चौकी इंचार्ज जय प्रकाश दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सहित तीन की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में दो की और कन्प्तानगंज थाना क्षेत्र में एक मौत हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट 58 वर्षीय अशर्फीलाल वर्मा गुरुवार को जिला अस्पताल में ड्यूटी कर अपने घर कोतवाली क्षेत्र के डमरुआ मूड़घाट लौट रहे थे। दोपहर ढाई बजे के करीब जैसे ही वह मूड़घाट चौराहे पर पहुंचे और बाइक से हाइवे क्रास कर सड़क की दूसरी पटरी पर जाने लगे कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।

कोतवाली क्षेत्र में एक अन्य हादसे में बुधवार की रात पचपेड़िया के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए तहरीर में संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियांवा निवासी शिवमूरत ने कहा है कि उनका भाई राजू की बाइक में कोतवाली बस्ती के पचपेड़िया मुहल्ले के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम के निकट ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लखनऊ से आम लेकर डीसीएम पड़रौना जा रही थी। गुरुवार को भोर में जैसे ही डीसीएम कप्तानगंज के गढ़हा गौतम गांव के निकट ढाबे के पास पहुंची चालक को नींद आने लगी। चालक देवेंद्र कुमार तिवारी गाड़ी खड़ी कर डीसीएम के उपर सो गया।

खलासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शीशा साफ कर रहा था, तभी सुबह साढ़े पांच बजे के करीब फैजाबाद की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक ने पीछे से डीसीएम को चपेट में ले लिया। इससे गाड़ी के ऊपर सो रहे डीसीएम चालक 40 वर्षीय देवेंद्र कुमार तिवारी पुत्र बहोरन लाल निवासी अकरौला थाना लहेरपुर जिला सीतापुर सड़क पर गिर गए और वह डीसीएम के पहिए के नीचे आ गए। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खलासी 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम निवासी माधवपुर जिला सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल खलासी को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें