बस्ती। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और पुरानी बस्ती पुलिस के संयुक्त
अभियान में नकली पान मसाला का धंधेबाज पकड़ा गया है। उसके पास से बड़ी
मात्रा में नकली पान मसाला के पाउच और रैपर बरामद हुए हैं। एक गुटखा कंपनी
के अधिकारियों ने बस्ती में नकली गुटखा बिक्री की शिकायत की थी।
एसपी
ने आरोपी धंधेबाज को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम
में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह और पुरानी
बस्ती थाने के एसओ कृष्ण देव सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि स्टेशन रोड के
पास काली मंदिर के निकट एक व्यक्ति नकली पान मसाला की बिक्री कर रहा है।
उसकी
सूचना के आधार पर स्वाट टीम और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने सोमवार को
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निकट काली मंदिर के पास से एक पान
मसाला के दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानदार पंकज कुमार गुप्ता
पुत्र स्व भोला प्रसाद की दुकान में तलाशी लेने के बाद दो सफेद बोरे में
रखा 11700 नकली पाउच शुद्ध प्लस और 32 पैकेट रैपर बरामद हुए।
पुलिस
ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी और कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया
है। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि
दुकानदार नकली पान मसाला कहां से लाता था, इसे किस प्रकार से सप्लाई करता
था, कौन-कौन लोग नकली पान मसाला के धंधे में शामिल हैं? इसके बारे में
दुकानदार से पूछताछ की जा रही है।