फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बस, 14 जख्मी

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। 
विज्ञापन

फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोग जख्मी हुए हैं। बस चालक की स्थिति गंभीर देखकर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार देर रात देवरिया डिपो की बस कानपुर के लिए जा रही थी। फोरलेन स्थित बिजरा गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे कोहरा पड़ गया। बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इससे चालक का बस से नियंत्रण हट गया और पीछे से ट्रक में जा भिड़ी और लहराते हुए पेड़ से टकरा कर रुकी। हादसे में बस चालक सहित 14 यात्री जख्मी हुए, जिसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास और पीछे से पहुंचे दूसरे बस के यात्रियों ने मदद पहुंचाई। तत्काल पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस सेवा से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। घायलों में रोडवेज बस चालक सोहनलाल (40) निवासी भरहे चौराहा भटनी देवरिया, भाटपाररानी के निखिल कुमार (30), बलजीत सिंह (28) और गोला बाजार गोरखपुर के देवेंद्र कुमार (45) समेत 14 यात्री शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बस चालक की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
कोहरे के चलते हुआ हादसा
बिजरा के पास बस और ट्रक की टक्कर का मुख्य कारण कोहरा बताया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया की बस तेज गति से चल रही थी। घटना के समय कोहरा भी तेज था। ट्रक के अचानक रुकने से बस चालक देख नहीं पाया, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

दूसरी बस से भेजे गए यात्री
आधी रात को हुए हादसे में तमाम लोग नींद के आगोश में थे। झटका लगते ही सीट से नीचे जा गिरे। बस में कुछ 32 यात्री सवार थे। इसमें बस चालक समेत 14 को चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को दूसरी वोल्बो बस से आगे के लिए रवाना किया गया, जबकि गंभीर चोट लगने से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें