फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत

Fri, 27 Oct 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी वैन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार सात बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पहला हादसा कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद भिलवल मार्ग पर हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती नागेषश्वर नाथ मंदिर निवासी फुरकान अपनी पत्नी नगमा व पांच वर्षीय पुत्र शाद के साथ अपनी ससुराल भिलवल जा रहा था। तभी इब्राहिमाबाद गांव के पास बाइक अचानक ट्रक की चपेट में आ गई।

बाइक गिरने से फुरकान दूर गिरा और उसका बेटा ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां बाइक के साथ घिसटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बेकाबू वैन पलटी, सात स्कूली बच्चे घायल 
 देवा कोतवाली क्षेत्र ग्राम बरेठी के महाराणा इंटर कॉलेज बरेठी की स्कूली वैन शुक्रवार सुबह क्षेत्र के ग्राम महरोड़ से स्कूल के बच्चे लेने गई थी। वैन चालक 7 बच्चे लेकर तेज गति से वापस लौट रहा था। वैन की तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सेमरा मोड़ के पास पलट गई। वैन पलटने से बच्चों की चीख पुकार सुन पास के ग्रामीणों ने दौड़कर बच्चों को किसी तरह वैन से बाहर निकाला और परिजनों व स्कूल प्रबंधक को जानकारी दी।

आनन-फानन में घरों से भागे परिजनों ने अपने घायल बच्चे का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां शुरू कराया। घायल बच्चों में कामिनी यादव (8) उसकी छोटी बहन सोनिया (6), सोनम (12), आयुष (7), प्रियंका (4) व सच्ची यादव (6) निवासी ग्राम महरौड़ शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधक बच्चों का इलाज कराने के बजाए पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटा रहा। स्कूल के स्टाफ द्वारा वैन की फोटो खींचने से मीडिया कर्मियों को मना कर रहे थे। कैमरे का फ्लैश चमकने पर स्कूल का प्रबंध तंत्र मीडिया कर्मियों को धमकाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें