फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ हेड का पुतला जलाया 

Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एपीएनपीजी कालेज के छात्र नेताओं ने पुतला जलाया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कालेज के छात्रों ने बुधवार को कालेज के गेट पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखुपर विश्वविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद मिश्र का पुतला जलाकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करने में गड़बड़ी की गई। कापियों के मूल्यांकन में भेदभाव बरता गया। इसके कारण कालेज के 80 प्रतिशत से अधिक के विद्यार्थी फेल हो गए। 
विज्ञापन


एपीएन पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल पटेल और छात्रनेता विवेक चौधरी ने कहा कि कालेज के  विद्यार्थियों का पेपर बढ़िया हुआ था, उन्हें जानबूझकर कम नंबर देकर फेल किया गया है। यह एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया है। दोनों ने कहा कि विधि चतुर्थ सेमेस्टर की विशेष परीक्षा कराई जाए। जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके। ऐसा नहीं हुआ तो वे छात्रों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

इस मौके पर मंयक चौरसिया, मोहम्मद मुनीर, सुधीर कुमार, बलवंत दिवाकर, आकाश आर्य, नितेश श्रीवास्तव, अखिलेश, फातिमा, अंतिमा सिंह, शिल्पी, नेहा, अर्चना, रीना, सुमन, मनोरंजनी पाठक, ज्ञानमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें