फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

Mon, 02 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फव्वारा तिराहा पर पुतला फूंका। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। डीजल और पेट्रोल मूल्यों में फिर वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने रविवार को फौव्वारा तिराहा सुभाष चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व्यापार कर रही है और केवल बड़े उद्योगपतियोें को लाभ पहुंचाने की नीयत से निर्णय लिये जा रहे हैं। कहा कि दुनियां में पेट्रो उत्पादों की कीमतें घटी है किंतु भारतीय उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया। ऐसे समय में जबकि चौतरफा सूखे का संकट है। केंद्र सरकार ने डीजल की कीमतों में 2 रुपये 94 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में एक रुपया 6 पैसा प्रति लीटर वृद्धि कर संकट बढ़ा दिया है। इन दिनों किसानों को मड़ाई और सिंचाई के लिए डीजल की सर्वाधिक जरूरत पड़ती है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश के मतदाता इसका करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान धनंजय सिंह, संदीप श्रीवास्तव, गोपाल पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, मनोज पांडेय, सुनील शुक्ल, पवन वर्मा, विक्रम चौहान, आकाश आर्य, अर्जुन कन्नौजिया, संतोष भारद्वाज, अंकित शुक्ल, रोहन श्रीवास्तव, पवन मिश्र, मंटू पांडेय,अरशद अलीए अभिषेक श्रीवास्तव, मो. जलील, शुभम श्रीवास्तव, राजेश कुमार, विशाल, बद्री, रिकूं शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, वृजेश कुमार, लवकुश गुप्ता, रिकूं सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें