फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौत

Sun, 29 Jan 2017 10:44 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महसो। सांड़ के हमले में लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर में एक बुजुर्ग की जान चली गई। शनिवार की रात घर के बाहर नल पर हाथ-पांव धोते समय उन पर सांड़ ने हमला किया। मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

 समसपुर निवासी रंगीलाल राजभर शनिवार की रात को लघुशंका से निवृत्त होकर नल पर हाथ धुलने लगे। तभी पीछे से एक सांड़ आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि सांड़ ने उनको उठाकर पटक दिया और सींग से प्रहार करने लगा। उनके चिल्लाने पर जब तक घर के लोग पहुंचे तब तक उन्हें सांड़ लहूलुहान कर चुका था। परिवार के लोग हालात गंभीर देखकर कैली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही रंगीलाल ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें