बेलवाड़ाडी मुहल्ले मे बालजी श्रीवास्तव के घर को चोरो ने दिन मे खंगाला।
बेलवाड़ाडी मुहल्ले में बुधवार को दिन में बालजी श्रीवास्तव के घर में जेवरात व नगदी का सामान चोरी हो गया। एक मोटर्स कंपनी में काम करते है। वह घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेने बुधवार सुबह ट्रेन से गोंडा चले गए। उनकी मां गोंडा में रहती है। पत्नी और बच्चे उन्हीं के पास गए हुए थे। जब करीब पांच बजे शाम को वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर देखा लाकर में रखा कीमती जेवरात व बीस हजार नगदी गायब है।
उन्होंने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। मुहल्ले के लोग पहुंचे तो देखा सारा सामान आलमारी से गायब है। मुहल्ले में दिन दहाड़े चोरी से सभी सकते में हैं, कहने लगे कि पुलिस दिन में चोरी को नहीं रोक सकती तो रात में क्या रोकेगी? सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।