फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पर कोटला में आग में जलीं 438 मक्की के गट्ठे

Wed, 12 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव अप्पर कोटला में घर के कमरे में रखे मक्की के गट्ठों में आग लग गई। इससे लगभग 438 मक्की के गट्ठे जलकर राख हो गए। आग में घर के दरवाजे और अन्य सामान भी जल गया। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम कोटला निवासी चमेल सिंह और रामपाल के रखे मक्की के गट्ठों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, असफल रहे। दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक मक्की के करीब 438 गट्ठे जलकर राख हो गए थे। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार और लीडिंग फायरमैन जयपाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें