फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़बड़ी में बना झिरझिरवा पुल क्षतिग्रस्त     

विज्ञापन
समस्‍याा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहादुरपुर। महज चार महीने पहले बना झिरझिरवा पुल दूसरी बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लुंबिनी दुद्धी निर्माणाधीन हाइवे पर बड़े वाहनों का आवागमन शनिवार और रविवार को बाधित रहा। आधे पुल पर आवागमन रोककर मरम्मत का काम चल रहा है। बाकी आधे पुल से होकर उधर से आने वाले वाहन और यात्री गुजर रहे हैं। अभी जून के अंतिम सप्ताह में इस पुल से होकर आवागमन शुरू हुआ था। जुलाई में अप्रोच धंसने से भी रास्ते में रुकावट आई थी।      
विज्ञापन

 
  नगर बाजार के दक्षिण ऐतिहासिक चंदो ताल से निकले नाले पर झिरझिरवा के पास अंग्रेजों का बनाया लकड़ी का पुल आठ फरवरी को ढह गया था। लुंबिनी दुद्घी मार्ग पर स्थित इस पुल के ढहने से रास्ता बंद हो गया। तत्कालीन डीएम के दबाव में हाइवे बनाने वाली कंपनी ने कुछ दूरी पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण कार्य तेज करा दिया। इसका परिणाम रहा कि जून के अंतिम सप्ताह में पुल पर से होकर आवागमन शुरू हो गया। हालांकि उस समय भी पुल का साइड और चेक क्रास आदि नहीं बनाया गया था, बावजूद इसके पुल से होकर हाइवे आवागमन के लिए खोल दिया गया। जल्दबाजी में बनी रोड महीने भर में ही धंस गई और जुलाई में अप्रोच धंस गया। जिससे आवागमन बाधित रहा।        
 इधर, दीपावली के दौरान पुल के बीच से सरिया कंक्रीट और सीमेंट अलग-अलग हो गए, जिससे पुल खोखला हो गया। पूरी तरह से डैमेज इस पुल को फिर से पैबंद लगाकर चालू करने की कोशिश की जा रही है। वहां से गुजर रहे पास के गांव करहली निवासी ओम प्रकाश पांडेय, लखनहट निवासी सर्वदानंद दूबे, नगर बाजार के शैलेंद्र मिश्र, राजू मौर्य, हथिया भोयर के पवन उपाध्याय, गोइरी के सीटू शुक्ल, बब्बू शुक्ल आदि ने बताया कि तीन-चार दिन से पुल पर सरिया ऊपर दिख रहा है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि तीन-चार दिन में मरम्मत करके पुल चलने लायक बना दिया जाएगा। मगर कंपनी का कोई ऐसा वहां नहीं मिला जो इस समस्या पर कोई आधिकारिक जानकारी दे सके। अलबत्ता आवागमन में के सवाल पर एसपी संकल्प शर्मा ने दो टूक कहा कि किसी भी हाल में ट्रैफिक रुकावट नहीं आने दी जाएगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें