वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्टूबर को युवती शव उसके मकान के पिछले हिस्से में मिला था। मंगलवार को पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि किसी करीबी ने ही युवती की हत्या की है। युवती के गायब मोबाइल के कॉल डिटेल और जांच के आधार पर पता चला कि युवती का संबंध रघुनाथपुर निवासी सर्वेश चौधरी से था। इंटर में भी वे साथ-साथ पढ़े हैं।
इस मामले में युवक को स्कूल से एक बार निकाला भी गया था। सात अक्टूबर को सर्वेश का जन्म दिन था। रात में वह प्रेमिका से करीब दस बजे मिलने पहुंचा।
इस दौरान उसने युवती से जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। इससे नाराज युवती ने सर्वेश की मां के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इससे नाराज सर्वेश ने युवती का गला घोंट दिया। एसपी के अनुसार युवती के प्राइवेट पार्ट और गले पर भी चोट पहुंचाई गई।
एसपी के अनुसार मुल्जिम के पास से युवती का मोबाइल भी मिला है। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। मामले में साक्ष्य संकलन और पूछताछ के आधार पर हत्या की धारा के साथ ही रेप की धारा भी बढ़ाई गई। साथ स्लाइड जांच के लिए भी भेज दी गई है।