हर्रेया के संसारीपुर के निकट डिवाडर पर पलटने से क्षतिग्रस्त बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर एसबीआई बैंक के निकट अनियंत्रित हुई बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बोलेरो सवार तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया है।
हादसा बृहस्पतिवार शाम हुआ। छावनी थाना क्षेत्र के चौगोड़वा गांव के हनुमान सिंह अपनी बोलेरो से दो अन्य लोगों के साथ रिश्तेदारी में नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव निमंत्रण में जा रहे थे। करीब छह बजे जैसे ही सभी लोग संसारीपुर एसबीआई बैंक के निकट पहुंचे तभी दो पशु अचानक सड़क पार करने लगे।
पशुओं को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में बुलोरो सवार हनुमान सिंह (55 वर्ष) और सत्य प्रकाश मुन्ना को गंभीर चोटें आयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बोलेरो को हटवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर हैं।